गिरडीह, अप्रैल 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में गुरुवार को अचानक मौसम में बदलाव आया। दोपहर के बाद गरज के साथ तेज हवा चली। इस दौरान कुछ देर के लिए झमाझम बारिश होने लगी और ओले भी गिरने लगे। हालांकि बारिश के साथ धूप भी खिली रही। बारिश और ओले के गिरने से मौसम सुहाना होने के साथ वातावरण में ठंडक महसूस होने लगा। महिलाएं और बच्चे घरों में दुबक गए। हाट-बाजारों की रौनक गायब हो गई। शहर की सड़कें देर शाम से सन्नाटा पसर गया। इधर, बारिश से शहर की लगभग सड़कें कीचड़मय हो गई। कई जगहों पर जलजमाव रहा। जिससे आगमन में लोगों को परेशानी हुई। बड़ा चौक, झंडा मैदान रोड, हाई स्कूल रोड, बस स्टैंड रोड, चंदौरी रोड, टावर चौक, कचहरी चौक पर जलजमाव ने शहर की रफ्तार को धीमी कर दी है, वहीं बारिश से आमलोगों के साथ बेजुबान भी राहत की सांस ले रहे हैं। इसके पूर्व भीषण गर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.