सोनभद्र, अप्रैल 28 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में सोमवार की शाम मौसम ने एक बार फिर करवट लिया। शाम होते ही दक्षिणांचल के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे। इससे लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस की। वहीं सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा। इससे तापमान में भी गिरावट आई और लोगों ने तपिश से भी राहत महसूस की। जिले में शनिवार और रविवार को आसमान में छाए बादलों और धूल भरी आंधी के साथ हुई बूंदाबदी से तापमान गिर गया। इससे लोगों ने तपिश से काफी राहत महसूस की। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 36.6 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 40.5 और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगभग चार डिग्री की गिरावट से लोगों ने जहां तपिश से रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.