महाराजगंज, जुलाई 26 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। सावन मास में बारिश न होने और उमस भरी गर्मी से जहां लोग परेशान हैं, वहीं धान की फसल सूख रही है। शुक्रवार की सुबह महिला श्रद्धालुओं ने बारिश के लिए निचलौल क्षेत्र के पंचमुखी शिव मंदिर पहुंच कर पूरे गर्भ गृह में पानी भर दिया और पानी से भगवान शिव को डुबो दिया। देवाधिदेव महादेव को प्रसन्न करने के लिए महिलाएं गीत गाकर भगवान शिव को प्रसन्न करने लगी। ताकि क्षेत्र में वर्षा हो और सभी किसान सुखी रह सके। इसी बीच दोपहर दो बजे कुछ फुहारे पड़ी। ऐसा हर वर्ष होता है। वर्षा न होने पर श्रद्धालु पंचमुखी शिवलिंग को पानी में डूबो देते हैं, जिससे वर्षा होती है। मंदिर के पुजारी ध्यान गिरी ने बताया कि वर्षा के लिए महिलाएं भगवान शिव को धागे से बांधती हैं। धागे से बांधने के बाद पानी में डुबोकर श्रद्धा और भक्ति से उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.