लोहरदगा, जुलाई 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। सेवा भारती, लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल हाई स्कूल के प्रांगण में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डा कुमुद अग्रवाल और उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल ने संयुक्त रूप से इसकी शुरुआत की। शिविर में 29 लोग अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर लाभान्वित हुए। हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट, आक्सीजन लेवल आदि की निशुल्क जांच की गई। अन्य सभी प्रकार की स्वास्थ जांच पैथोलाजी के माध्यम से आधे ख़र्च में ही की जाती है। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि अभी के मौसम पर स्वास्थ्य के प्रति खास ध्यान देने की आवश्यकता है। बाहर के तेल-मसाले से बने खाना को खाने से बचें। अपने घरों के आसपास गंदगी न होने दें। जिससे कि मच्छर का प्रकोप न हो। स्वास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.