रांची, फरवरी 24 -- रांची, संवाददाता। मतदान खत्म होते ही सभी मतदानकर्मियों को मतपेटियों ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा करनी थीं। लेकिन इसी बीच शुरू हुई तेज बारिश ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं। मतपेटियों को भीगने से बचाना बड़ी चुनौती बन गई। स्ट्रांग रूम परिसर में लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा था कि टेंट के अंदर रहें। मतपेटियों को भीगने से बचाएं। मतपेटी को सीधा नहीं पट करके लाएं। मतदानकर्मी प्लास्टिक कवर और उपलब्ध संसाधनों की मदद से मतपेटियों को सुरक्षित रखने की कोशिश करते दिखे। हालांकि बारिश इतनी तेज थी कि कई मतपेटियों के बक्से भीगे हुए दिखाई दिए। इसके बावजूद देर रात तक मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में जमा करने का सिलसिला लगातार जारी रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...