हरिद्वार, अगस्त 11 -- हरिद्वार। धर्मनगरी में सोमवार को पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। सुबह से शाम तक दिन भर रुक रुक कर बारिश होती रही। बारिश के कारण दिन में गर्मी का अहसास कम रहा। साथ ही अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड हुई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा था। तापमान में गिरावट के बाद रात के समय भी लोगों को गर्मी से राहत मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.