लखीमपुरखीरी, सितम्बर 17 -- मंगलवार को बारिश के बीच नीमगांव थानाक्षेत्र के भूलनपुर गांव में एक कच्ची दीवार गिर गई। इसमें आशिक अली की 10 वर्षीय बेटी महक घायल हो गयी है। एक भैंस भी दीवार गिरने से घायल हो गयी है। मंगलवार की दोपहर में तेज बारिश हो रही थी। तभी जान अली की कच्ची दीवार गिर गयी। दीवार पास खेल रही जान अली की भतीजी महक पर जा गिरी। जिसमे महक घायल हो गयी। जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। जानअली की भैंस को भी बहुत चोटें आयी है। उनके घर मे रखा सारा सामान टूट फूट गया है। उसी में बर्तन कपड़े और खाने का सामान अनाज आदि बर्बाद हो गया है। क्षेत्रीय लेखपाल अखिलेश गुप्ता ने मौके जाकर नुकसान की रिपोर्ट बनायी है। जल्द शासन द्वारा मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...