नई दिल्ली, जनवरी 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में मंगलवार को हुई हल्की बारिश और तेज हवा के बावजूद प्रदूषण स्तर में बहुत सुधार नहीं हुआ है। सीपीसीबी के मुताबिक, शाम चार बजे राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 336 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। वहीं, राजधानी में चार जगहों पर 400 या उससे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। दिल्ली के लोगों को पिछले साल अक्तूबर से लेकर इस बार जनवरी तक करीब 102 दिनों तक प्रदूषित हवा मिली है। बीते शुक्रवार को दिल्ली व आसपास के इलाके में हुई बारिश और हवा की गति बढ़ने का असर दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर देखने को मिला था। शनिवार और रविवार को दिल्ली की हवा मध्यम श्रेणी में रही, लेकिन सोमवार को खराब और अब मंगलवार को बहुत खराब श्रेणी में वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। केंद्रीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.