अमरोहा, जुलाई 9 -- अमरोहा। बारिश के बाद धान रोपाई में तेजी आई है। 50 प्रतिशत तक रोपाई हो चुकी है। अगले एक सप्ताह में धान रोपाई का रकबा कवर कर लिया जाएगा। मक्का, बाजरा और ज्वार बुआई का काम जुलाई के पहले सप्ताह में ही शुरू हो चुका है। धान सहित अन्य फसलों की बुआई का काम भी लगभग 50 प्रतिशत पूरा हो गया है। कृषि विभाग की ओर से मूंग, अरहर का रकबा बढ़ाने पर जोर दिया गया है। उप कृषि निदेशक राम प्रवेश का कहना है कि ज्वार और बाजरे की बिजाई का उपयुक्त समय चल रहा है। 50 फीसदी से अधिक धान की रोपाई का कार्य पूरा हो गया है। अगले एक सप्ताह में धान की रोपाई संपन्न हो जाएगी। किसानों का कहना है कि बारिश को देखते हुए धान रोपाई ही अच्छी उत्पादन के बाद बचत दे सकती है। गौरतलब है कि जिले में 26 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर धान रोपाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.