फरीदाबाद, जुलाई 12 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में दोपहर बाद हुई बारिश से मौसम सुहाना होगा। लोगों ने जमकर मौसम आनंद लिया, पार्कों में बच्चों के साथ जमकर मस्ती की। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को तेज बारिश की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से शहर का मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। सुबह बारिश होती है, तो दिन में धूप निकल आती है। यही स्थिति दो दिन से देखने को मिल रही है। शनिवार को तल्ख धूप के साथ लोगों के सुबह की शुरुआत हुई। इस दौरान करीब 10 बजे शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन चढ़ने के साथ उमस बढ़ती गई।दोपहर तीन बजे के बाद मौसम ने करवट बदली और बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। इस दौरान पार्कों और मॉल में लोगों की काफी भीड़ देखी...