हापुड़, मई 23 -- हापुड़ में बुधवार की शाम आंधी-तुफान के साथ झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया था। इससे तापमान में गिरावट आई थी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन शुक्रवार को मौसम का मिजाज फिर तल्ख हो गए। दोपहर में तल्ख धूप खिली, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पिछले दिनों हापुड़ में भीषण गर्मी पड़ रही थी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया था। दिन में तल्ख धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही थी। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन बुधवार की शाम मौसम ने अचानक करवट बदल ली। आंधी तुफान के साथ झमाझम बदरा बरसे। जिससे लोगों को गर्मी से काफी हद तक निजात मिली। बुधवार के बाद गुरूवार को भी मौसम सुहाना रहा। लेकिन शुक्रवार को मौसम फिर बदल गया। सुबह से ही तेज धूप खिली। जैसे-जैसे मौसम चढ़ता गया, वै...