बुलंदशहर, जनवरी 9 -- शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे हुई हल्की बारिश के बाद जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। बारिश के चलते शहर के कई इलाकों के साथ-साथ देहात क्षेत्रों में ब्रेकडाउन हो गया, जिससे दो से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। शुक्रवार को सुबह बारिश के बाद बिजली गुल होने से घरेलू उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। डीएम रोड समेत देहात क्षेत्र में सुबह के समय बिजली न होने से पानी की किल्लत हो गई, वहीं दुकानों, प्रतिष्ठानों और छोटे उद्योगों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिलते ही पावर कॉरपोरेशन की टीमें सक्रिय हो गईं। कर्मचारियों ने विभिन्न फीडरों पर फॉल्ट तलाशने के बाद मरम्मत कार्य शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद धीरे-धीरे बिजली सप्लाई बहाल की जा सकी। बिजली आने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.