सहारनपुर, सितम्बर 17 -- बुधवार को अचानक हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बरसात के आगमन ने मौसम को एकदम सुहावना बना दिया है। बीते कई दिनों से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे, लेकिन अचानक बदले मौसम ने सभी को राहत की सांस दी। बुधवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे। बीच-बीच में सूर्यदेव ने अपनी ताकत का अहसास कराया। शाम होते होते मौसम ने करवट ली। एकाएक हुई बारिश ने वातावरण को शीतल बना दिया। शहर की सड़कों पर भीगते पेड़-पौधे हरियाली से लहलहा उठे और वातावरण में एक ताजगी घुल गई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी बारिश की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। उमस और गर्मी से बेहाल लोगों ने खुलकर इस बारिश का आनंद लिया। बच्चे घरों के बाहर खेलते नजर आए तो बड़े भी ठंडी हवाओं का मजा लेते दिखे। कुल मिलाकर, बरसात ने न स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.