मिर्जापुर, फरवरी 5 -- हलिया। पिछले मंगलवार की शाम हुई बारिश के बाद क्षेत्र में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। बारिश के साथ चली हवा ने गलन बढ़ा दी है। फरवरी की शुरुआत होते ही सर्दी ने एक बार फिर लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। सुबह और शाम के समय सर्द हवाओं के कारण ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। जनवरी में तेज धूप और अपेक्षाकृत गर्म मौसम के चलते लोगों को ठंड से काफी राहत मिल गई थी, लेकिन मौसम के इस बदले तेवर ने फिर से गर्म कपड़े निकालने को विवश कर दिया है। गुरुवार सुबह खिली धूप से दिन में कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन वातावरण में नमी और गलन बनी रही। मौसम में आए बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि ठंड और नमी बढ़ने से सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और सांस से जुड़ी बीमारियों ...