कन्नौज, जनवरी 30 -- कन्नौज। बारिश के बाद अचानक बढ़ी सर्दी का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिले में जुकाम, सर्दी, खांसी और सांस से जुड़ी समस्याओं के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में सर्दी के बावजूद मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। हालात ऐसे रहे कि अस्पताल की ओपीडी पूरे दिन मरीजों से भरी रही। शुक्रवार को करीब 400 नए मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जबकि लगभग इतने ही पुराने मरीज भी फॉलोअप के लिए आए। इस तरह कुल ओपीडी करीब 800 के आसपास रही। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। सबसे ज्यादा मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी और सांस की परेशानी से पीड़ित थे। बुजुर्गों और बच्चों की संख्या भी अच्छी खासी रही। डॉक्टरों का कहना है कि बारिश के बाद तापमान में गिरावट और बढ़ी नमी के कारण वायरल संक्रमण ...