प्रयागराज, जुलाई 19 -- प्रयागराज। गुरुवार को हुई झमाझम बारिश के बाद दो दिन से गर्मी और उमस अधिक बढ़ गई। दिन में तेज धूप होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। तेज धूप होने से दोपहर में लोागों के पसीना छूटने लगा। हालांकि हवा चलने से राहत रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस था। यानी 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। हालांकि न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार बादल छाए रहेंगे और 21 से 25 जुलाई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...