मेरठ, मई 25 -- बारिश के बाद मौसम में आए बदलाव से अस्पतालों में वायरल, निमोनिया और फेफड़ों में संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं। शनिवार को मेडिकल, जिला अस्पताल समेत स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में मरीजों की संख्या चार हजार के पार पहुंच गई। मेडिसिन, बाल रोग विभाग, नेत्र रोग और त्वचा विभाग की ओपीडी में 30 फीसदी मरीज वायरल बुखार, सांस लेने में तकलीफ, गले में खराश, बदन दर्द, आंखों में नमी और जुकाम के पहुंच रहे हैं। तेज धूप के साथ बढ़ गई गर्मी, संभलकर रहें फिजिशियन डॉ. अरविंद का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों को सुबह-शाम ध्यान देने की जरूरत है। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नवरत्न गुप्ता बताते हैं कि तेज धूप, गर्मी में श्वसन तंत्र संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनुराग वार्ष्णेय ने बताया कि सांस के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.