हरिद्वार, जनवरी 28 -- बुधवार सुबह हुई बारिश के कारण पुराने औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर कीचड़ जमा हो गया। मुख्य सड़क पर भारी मात्रा में कीचड़ जमा हो जाने से फैक्ट्रियों में काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारी, उद्योग संचालक और राहगीर परेशान रहे। सड़क पर जमा कीचड़ में एक ई रिक्शा भी फंस गया। जिसको आसपास के लोगों की मदद से निकाला गया। बारिश के चलते पुराने औद्योगिक क्षेत्र की सड़क पर फैली मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई, जिससे दोपहिया और चोपहिया वाहनों का आवागमन बाधित रहा। कई जगह फिसलन के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुराने औद्योगिक क्षेत्र में सीवर लाइन डालने का काम तो पूरा कर लिया गया है, लेकिन सड़क की मरम्मत का कार्य अभी तक भी पूरा नहीं हुआ है। इसका खामियाजा उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों को रोज भुगतना पड़ रहा है। उद्योगपत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.