गंगापार, जून 20 -- मौसम में आए बदलाव के बाद गुरुवार रात को हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। खरीफ सीजन में धान की खेती करने वाले किसान अब धान की नर्सरी लगाने में पूरी तरह से जूट गए हैं। क्षेत्र में बीते तीन दिनों से हो रही अच्छी बारिश के साथ मानसून सक्रिय हो गया है। अब किसान खरीफ फसल की तैयारी में जुट गए हैं। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि इस बार मानसून समय पर आया है। जिससे किसान अपना खेती कार्य समय पर शुरू कर दिए हैं। खेतों में पर्याप्त नमी भी पहुंच गई है, जिसको देखते हुए किसानों के लिए इस मौसम में खरीफ सीजन की तैयारी करने की सलाह दी गई है। लगातार कई दिनों से बढ़ते पारे से लोग बेहद परेशान थे। गुरुवार रात को मौसम ने करवट बदली। इससे लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। शुक्रवार की सुबह किसानों ने सीधे खेतों की ओर रुख किया और धान की नर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.