हरिद्वार, अप्रैल 17 -- हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी में गुरुवार को तड़के बारिश पड़ने के बाद सुबह मौसम में ठंडक बनी रही लेकिन दिन में धूप निकलने के बाद उमस बन गई। दिन में गर्मी बढ़ने के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई। साथ ही तीन एमएम बारिश दर्ज हुई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा था। शहर में गुरुवार को तड़के बारिश शुरू हो गई। बारिश रुकने के बाद सुबह के समय ठंड का एहसास बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.