हरिद्वार, जून 18 -- धर्मनगरी में बुधवार को पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। इस कारण दिन में धूप की तपिश कम रही। मंगलवार देर रात हुई बारिश के बाद बुधवार को दिन में गर्मी का अहसास कम रहा। साथ ही अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड हुई। बुधवार को आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार हरिद्वार में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार देर रात हुई बारिश के बाद बुधवार को तापमान में गिरावट दर्ज हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.