नई दिल्ली, जनवरी 27 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली में मंगलवार को कई स्थानों पर बारिश के बाद लोगों को कई तरह की दिक्कतों से भी जूझना पड़ा। पीतमपुरा, रोहिणी, राजौरी गार्डन, मुंडका, बाहरी दिल्ली, सिंघू गांव व बॉर्डर, साउथ एक्स जैसे कई क्षेत्रों में बारिश के कारण हुए जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सिंघू गांव के निवासियों ने बताया कि सिंघू बॉर्डर, गांव के प्रवेश द्वार, एनएच 44 जैसे मार्गों पर जल जमाव की समस्या हुई। साथ ही यातायात धीमी गति से चला। स्थानीय निवासी अशोक ने कहा कि मुकरबा चौक से सिंघू तक बस से पहुंचने में आधे घंटे लगते हैं। मंगलवार को बारिश की वजह से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी रही और सफर पूरा होने में अधिक समय लगा। मुंडका निवासी विनय ने बताया कि बारिश के बाद क्षेत्र में ट्रैफिक की आवाजाही पर असर पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.