हरिद्वार, जून 15 -- धर्मनगरी में रविवार को बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बारिश रुकने के बाद भी आसमान में बादल छाए रहे। इस कारण दिन में धूप की तपिश कम रही। साथ ही बारिश की वजह अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड हुई। वहीं रविवार को हरिद्वार में 10 एमएम बारिश दर्ज हुई। रविवार को आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार हरिद्वार में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार को अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बाद दिन में गर्मी का अहसास कम रहा। शनिवार को दिन में लोग गर्मी से परेशान रहे। लेकिन रविवार को बारिश ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.