सोनभद्र, मई 31 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में शनिवार को हुई बारिश के बाद भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। शनिवार को सुबह से कभी धूप तो कभी बादल के बाद दोपहर में बूंदाबादी हुई। बूंदाबादी के बाद फिर धूप निकलने से उमस बढ़ गई। देर शाम तक लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। सोनांचल में तापमान में उतार चढ़ाव का क्रम जारी है। शनिवार को एक बार फिर मौसम ने करवट लिया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह लगभग सात बजे कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबादी हुई इसके बाद तेज धूप निकल गई। इससे उमस काफी तेज हो गई। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान...