गोरखपुर, मार्च 17 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। नगर निगम के वार्ड संख्या 37 भरवलिया में बारिश का सीजन शुरू होने से पहले जलनिकासी के लिए आरसीसी नाली का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। मुख्य अभियंता संजय चौहान के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड संख्या 37 भरवलिया में पार्वती लॉन रोड से मुन्ना तिवारी के मकान से होते हुए महानंद के मकान तक आरसीसी नाली का निर्माण 23.10 लाख रुपये से किया जाएगा। इसी वार्ड में सतवंत सिंह के मकान से दीपक सिंह के मकान तक और सुभाष के मकान से रविंद्र के मकान तक, चंद्रिका के मकान से रामकरण के मकान तक और ब्रांच गलियों में 25.59 लाख रुपये से आरसीसी नाली का निर्माण किया जाएगा। भरवलिया नगर निगम में शामिल नया वार्ड जिसमें जलनिकासी की समस्या पुराने समय से है। जैसे जैसे नई कॉलोनियां औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.