आगरा, सितम्बर 19 -- शुक्रवार दोपहर हुई झमाझम बारिश के चलते शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। यमुना किनारा रोड पर स्ट्रेची ब्रिज के नीचे पानी भरने से ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई। यमुना किनारा रोड पर ट्रैफिक रुका तो शहर के अंदरूनी इलाकों में भी जाम के हालात हो गए। उधर, एमजी रोड पर आयकर कार्यालय के पास पानी भरने से दिक्कत हुई। यहां जलभराव की वजह से जाम के हालात हो गए। इसके अतिरिक्त एमजी रोड पर जगह-जगह सड़क किनारे पानी भर गया। दरअसल, मेट्रो के निर्माण कार्य के चलते नालियां बंद हो गई हैं। जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। इससे वहां पानी भर जाता है। मास्टर प्लान रोड पर भी पानी भर गया। लोगों को निकलने में परेशानी हो गई। इसके अतिरिक्त निचले इलाकों में पानी भरने से दिक्कत हुई। हालांकि बारिश के कुछ देर बाद अधिकांश क्षेत्रों से पानी की निकासी हो ग...