बुलंदशहर, अगस्त 29 -- पुल की मरम्मत का कार्य फिलहाल बारिश के चलते बंद कर दिया गया है। साथ ही पुल से वाहनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। बरसात बंद होने के बाद फिर से पुल की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि नगर के भूड़ चौराहा से नेशनल हाईवे 34 के लिंक रोड पर दो नहर पुल बने हैं। इन पुल पर गड्ढों के चलते लोक निर्माण विभाग ने 18 लाख रुपये की लागत से मरम्मत का कार्य शुरू किया था। साथ ही पुल से वाहनों का संचालन बंद कर रूट डायवर्ट किया गया था। वैकल्पिक मार्गों से वाहनों का संचालन किया जा रहा था, लेकिन बारिश के कारण अब मरम्मत का कार्य रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि बारिश के मौसम में मैस्टिक (तारकोल) लेयर नहीं बिछाई जा सकती है, जिसके चलते पुल से यातायात शुरू कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.