गढ़वा, अक्टूबर 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित टंडवा दानरो नदी छठ घाट की स्थिति इस वर्ष भी बेहद दयनीय बनी हुई है। घाट के आसपास गंदगी और कचरों का अंबार लगा हुआ है। भगलपुर से लेकर नदी तक का मार्ग तो साफ-सुथरा दिखता है मगर नदी तट पर पहुंचते ही चारों ओर कचरा फैला मिलेगा। घाट की साफ सफाई अबतक नहीं हो सकी है। समय रहते साफ सफाई का काम पूरा करना नगर परिषद के अलावा छठ पूजा समिति के सदस्यों के लिए चुनौती भरा होगा। घाट के दोनों ओर घरों के कचरे, सड़ी-गली वस्तुओं, प्लास्टिक, शराब की खाली बोतल और एक्सपायरी दवाएं बिखरे पड़े हैं। छठ महापर्व के पवित्र अवसर पर भी प्रशासनिक तैयारी अबतक शुरू नहीं हुआ है। घाट की सफाई, सीढ़ियों का निर्माण और श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था तक नहीं की गई है। नदी के किनारे मिट्टी और रेत पर ही व्रती हर साल पूजा-अर्चना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.