गढ़वा, नवम्बर 1 -- सगमा, प्रतिनिधि। लगातार बारिश होने के कारण प्रखंड में धान के फसल को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भर जाने से धान की फसल सड़ने लगी है। उससे किसानों में भारी बेचैनी और चिंता व्याप्त है। हर वर्ष छठ महापर्व के बाद क्षेत्र में धान की कटाई बड़े पैमाने पर शुरू होती है। अबकी बार समय पर कटाई नहीं हो पाने और लगातार बारिश होने के कारण खेतों में खड़ा पक चुका धान पानी में डूबने लगा है। कई जगहों पर कटाई किए गए धान के बंडल भी खेतों में पड़े-पड़े गलने की स्थिति में हैं। क्षेत्र के प्रगतिशील किसान दीपक यादव, सुभाष प्रसाद यादव, बिहारी सिंह, सिद्धेश्वर नाथ चौबे और रामचंद्र शाह ने बताया कि इस वर्ष भदई फसल तो नहीं हो सकी थी लेकिन धान की अच्छी पैदावार से किसान खुश थे। अब अचानक हुई लगातार बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। किसानो...