गढ़वा, नवम्बर 3 -- गढ़वा, हिटी। मोंथा तूफान का असर जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती प्रखंडों में अभी भी है। रविवार को बारिश नहीं हुई लेकिन दिन भर बादल छाया रहा। बारिश नहीं होने से किसानों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। किसान लगातार खेतों में भरे पानी को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार तक बारिश की संभावना नहीं है। तापमान में मामूली वृद्धि और हवा की गति सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मोंथा तूफान और बारिश के कारण धान की फसलें खेतों में गिरी हुई हैं। वहीं काटकर खेतों में रखे धान जलजमाव के कारण सड़ने का खतरा बढ़ गया है। कई इलाकों में धान खेतों पर पानी में पड़े रहने के कारण अंकूरने लगे हैं। अबकी साल अच्छी बारिश होने के कारण खेतों में धान की फसल अच्छी होने की उम्मीद किसान कर रहे थे। खेतों में धान की फसल लहलहा रहे थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.