अल्मोड़ा, मार्च 16 -- केकेसी की ओर से आयोजित चैलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार को कालीखोली खेल मैदान में शुरू हुई। रोमांचक मुकाबले में बारिश ने खलल डाल दिया। इससे दोनों टीमों को बराबर अंक दिए गए। प्रतियोगिता में द्वाराहाट और चौखुटिया विकासखंडों की 35 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। शुभारंभ ख्याली राम उपाध्याय, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख दीपक किरौला तथा चंदू उपाध्याय ने किया। उद्घाटन मैच में टास जीतकर राणा एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 79 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी पूजाखेत की टीम ने पहले चार ओवर में ही 40 रन बना डाले, लेकिन बारिश के कारण अंपायर संतोष सिंह तथा गोविंद की सहमति से मैच रोक दिया गया। दोनों टीमों को बराबर अंक बांटे गए। आयोजक मंडल ने बताया कि विजेता टीम को बीस हजार रुपये और ट्राफी जबकि उपविजेता टीम को दस हजार व रनरअप ट्राफी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.