धनबाद, जून 21 -- गोमो। स्थानीय जीतपुर में लगातार हो रही वर्षा के कारण जीतपुर में घर गिर गया। जीतपुर निवासी चामू महतो गुरूवार रात गर में सो रहे थे अचानक उनके मिट्टी के घरका दूसरा कमरा ढह गया। चामू एक दूसरे कमरे में सो रहे थे। चामू ने आसपास लोगो को जानकारी दी, सुबह काफी संख्या में लोग जुटे और जानकारी ली चामू महतो अपने घर में अकेले रह रहे थे। उनके घर का एक कमरा ढह गया, दूसरे कमरे में चामू सो रहे थे। सूचना पर तोपचांची सीओ संजय सिंह ने संज्ञान लिया और सरकार की तरफ से मिलने वाली सहायता का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...