लखनऊ, जनवरी 28 -- राजधानी में बुधवार को हुई बारिश ने बिजली विभाग के दावों की पोल खोल दी। बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ध्वस्त हो गई, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी किल्लत का सामना करना पड़ा। चिनहट बाजार में सुबह करीब 6:30 बजे मुख्य केबल में फाल्ट आ गया। घंटों बिजली न आने और उपकेंद्र पर फोन न उठाए जाने से नाराज उपभोक्ताओं का सब्र टूट गया। बड़ी संख्या में लोग उपकेंद्र पहुंच गए और विरोध दर्ज कराया। जन दबाव के बाद विभागीय कर्मचारी हरकत में आए और मरम्मत कार्य शुरू कर आपूर्ति बहाल की गई। वहीं, जानकीपुरम सेक्टर-1 के शौर्य विहार कॉलोनी, चर्च रोड और शुक्ला चौराहा सहित कई मोहल्लों में स्थिति और भी गंभीर रही। यहां 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए और शाम होते-होते घरों में पानी...