गढ़वा, सितम्बर 12 -- मझिआंव। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तलशबरिया गांव निवासी कैलाश राम का कच्चा मकान बारिश के कारण गिर गया है। उक्त कारण परिवार के पास रहने की समस्या हो गई है। उसकी पत्नी अकली देवी ने बताया कि जर्जर घर गिरने से हम लोगों के सामने विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। दोनों दंपति बुजुर्ग हैं। एक लड़का भी साथ में रहता है। उसका भी जो जमीन था सब गिरवी रखकर अपने बाल -बच्चों और उनका भरण पोषण कर रहा है। अबुआ आवास भी आया था। वह भी अभी तक नहीं मिला। पूर्व मुखिया से लेकर वर्तमान मुखिया तक से आवास के लिए गुहार लगाई पर नहीं मिला। उसने आवास दिलाने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...