गढ़वा, अक्टूबर 30 -- गढ़वा, हिटी। मोंथा तूफान का असर जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती प्रखंडों में भी दिखा। कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। उसका असर धान की फसल पर पड़ने की आशंका है। अबकी साल अच्छी बारिश होने के कारण खेतों में धान की फसल अच्छी होने की उम्मीद किसान कर रहे थे। खेतों में धान की फसल लहलही रही थे। उसे देखते हुए किसानों को धान की बंपर पैदावार होने की उम्मीद जताई जा रही है। अब मौसम के बदले मिजाज के बीच तेज हवा और पानी के कारण खेतों में खड़ी धान के फसल गिर गए हैं। वहीं कुछ खेतों में धान काटकर किसान छोड़ दिए थे, वहां भी पानी भर गया है। उससे धान सड़ने का डर किसानों को सता रहा है। अच्छी बारिश के कारण धान की रोपाई लक्ष्य का 96.50 प्रतिशत तक हो गया था। बाकी फसलों की बुआई लक्ष्य के अनुरूप नहीं हुआ। अत्यधिक बारिश के कारण धान, मक्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.