कटिहार, जुलाई 13 -- कटिहार। जिले में मौसम एक बार फिर खेती-किसानी के अनुकूल बनने लगा है। अगले 24 घंटे में जिले के विभिन्न हिस्सों में औसतन 13 मिमी बारिश होने की संभावना जताई गई है। 80 फीसदी बादल आसमान में छाए रहेंगे, जिससे गर्मी से हल्की राहत मिलेगी। दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज होगी, जबकि रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर यथावत बना रहेगा। पुरवा हवा 8 से 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बहने की संभावना है, जिससे वातावरण में नमी बनी रहेगी। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि शनिवार को जिले में बूंदा-बंदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को गर्मी और उमस के कारण लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है। धूप में निकलते ही लोग को उमस काफी परेशान करने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.