हल्द्वानी, दिसम्बर 31 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड में नए साल का आगाज बारिश और बर्फबारी के साथ होने की संभावना है। लंबे समय से सूखी ठंड झेल रहे लोगों को मौसम के इस बदलाव से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 1 जनवरी को प्रदेशभर में बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से बुधवार यानी 1 जनवरी को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है। जहां उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, वहीं मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस बदलाव से तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे ठंड में इजाफा होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.