सुल्तानपुर, जनवरी 3 -- सुलतानपुर, संवाददाता। जिले में दो दिन धूप निकलने के बाद शनिवार को कोहरा व शीतलहरी का प्रकोप फिर शुरू हो गया है। दिन भर हल्की फुहारों के चलते गलन बढ़ गई है। आसमान में बादल होने से दिनभर धुंध छायी रही। जिससे लोग घरों में दुबके रहे। रेलवे स्टेशन व रोडवेज पर भी मौसम का प्रभाव रहा। शीतलहरी के कारण सड़क भीगी होने से वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाना पड़ा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में घना कोहरा व शीतलहरी पड़ने से ठंड में इजाफा होने की संभावना जताई है। जनवरी माह के प्रथम सप्ताह के अन्तिम दिन फिर मौसम खराब हो गया। रात में कोहरा पड़ने से सड़क पर चलना कठिन था। लाइट जलाने के बाद भी वाहन चलाना कठिन था। सुबह के समय हवा की गति तेज होने से कोहरा गायब हो गया, लेकिन आसमान में बादल छाया रहा। दिनभर धूप नहीं निकली। शीतलहरी तेज होने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.