मेरठ, अगस्त 30 -- अगस्त के आखिर में हुई अच्छी बारिश ने न केवल फसलों को संजीवनी दी है बल्कि किसानों की भी बांछें खिला दी है। बारिश से गन्ने और धान की फसल को भारी राहत मिली है। इससे जहां धान के उत्पादन में वृद्धि होगी वहीं गन्ने में चीनी रिकवरी में भी लाभ मिलेगा। किसानों का कहना है कि अब एक सप्ताह तक फसलों को पानी की जरूरत नहीं है। गांवों में नलकूप बंद हो चुके हैं। पूरे महीने किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। फसलों की सिंचाई के लिए नलकूप चल रहे थे लेकिन फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही थी। इससे गन्ने और धान की फसल के साथ ही सब्जी और चारे की फसलों को नुकसान पहुंच रहा था। लेकिन शुक्रवार सुबह हुई भारी बारिश ने फसलों को संजीवनी प्रदान कर दी। खेतों में पानी देख किसानों की बांछें खिल उठी। मोहम्मदपुर हायक गांव निवासी प्रगतिशील किसान विकास चौधरी और कप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.