फरीदाबाद, मई 12 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम प्रशासन ने बारिश के पानी की तुरंत निकासी के लिए ट्रैक्टर-टैंकर पंप की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने ट्रैक्टर-टैंकर की व्यवस्था शुरू कर दी है। बरसात के मौसम में जलभराव बड़ी आफत लेकर आता है। गत वर्ष सितंबर माह में ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में दो बैंक कर्मियों की मौत हो गई थी। बल्लभगढ़ में भी नाले में गिरने से एक युवक की मौत हो गई थी। ग्रीनफील्ड अंडरपास में भी कार सवार फंस जाते हैं। नगर निगम के मुताबिक, शहर में 70 स्थानों पर जलभराव होता है। गत वर्ष के मुकाबले इनकी संख्या 49 थी। जुलाई माह में मानसून सक्रिय हो जाता है। इसे देखते हुए नगर निगम प्रशासन जलभराव की समस्या से निटपने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके तहत अब नगर निगम प्रशासन ने ट्रैक्टर-टैंकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.