संतकबीरनगर, जुलाई 11 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में उमस भरी गर्मी ये लोगों को राहत नहीं मिल रही है। आसमान में बादलों की आवाजाही जारी हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। बारिश ने अब तक किसानों को निराश किया है। किसान झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से किसानों को बारिश के स्थान पर रिमझिम फुहारें ही नसीब हुई हैं। अषाढ़ का महीना जाते जाते भी किसानों को निराश कर गया। गुरु पूर्णिमा पर भी बारिश नहीं हुई। सावन मास से किसानों को उम्मीद है कि इस माह में भारी बारिश होगी तभी फसलों को बेहतर ग्रोथ मिलेगी। गुरुवार की पूरी रात आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। दिन में सुबह निकली चटख धूप लोगों को परेशान करती रही। हालांकि कुछ देर के बाद आसमान में बदली छा गई। जिला कृषि अधिकारी डा. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि अभी बारि...