प्रयागराज, जून 17 -- प्रयागराज। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार को मौसम में नमी बनी रही। सोमवार रात शहर के कुछ हिस्सों में हुई बारिश और तेज हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सोमवार के अधिकतम तापमान के ही बराबर रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था तो वहीं सोमवार रात 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यानी 24 घंटे में दो डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान कम हो गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को गरज-चमक के साथ बिजली करने के आसार हैं। गुरुवार और शु्क्रवार को भारी बारिश होने और 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान कम होने से गर्मी और उमस से और राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.