अररिया, सितम्बर 17 -- सभी पीएचसी में भी दो-दो बेड आरक्षित। अररिया, वरीय संवाददाता। जिले में दो दिनों से रह रहकर हो रही बारिश से जहां-तहां जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित मच्छर जनित अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसके लिए सतर्कता और चौकसी जरूरी है। हालांकि इसे देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग रोग नियंत्रण व उपचार के लिए कई कदम उठाए हैं। संभावित खतरों को देखते हुए आशा कार्यकर्ता से लेकर सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पहले से अलर्ट किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार विभागीय स्तर से जलजमाव वाले इलाकों में मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिये टेमीफोस दवा का छिड़काव किया जा चुका है। विभाग के अनुसार जहां जरूर होगा, वहां छिड़काव किया जाएगा। पूर्व में डेंगू संक्रमण के लिहाजा से हॉटस्पॉट इलाकों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.