हजारीबाग, मार्च 23 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले में पिछले दिन हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को भारी नुक़सान पहुंचाया है। हजारों हेक्टेयर खेतों में खड़ी गेहूं सरसों और सब्जियों की फसल बर्बाद हो गई है। आम और लीची की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। इस गंभीर हालत को देखते हुए जिला कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार तिर्की ने सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी के अपने-अपने क्षेत्र में सर्वेक्षण कर फसल क्षति का आकलन करने का निर्देश दिया है। ताकि किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा मिले और वह आर्थिक संकट से निजात पा सके। उन्होंने कहा कि किसान कृषि व अंचल कार्यालय में जाकर फसल नुकसान की जानकारी दर्ज करायें। सभी कृषक मित्र को रबी फसल के नुकसान के आकलन का निर्देश दिया गया है। किसानो के हालात पर कृषि विभाग नजर रखें हूए है। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.