बागपत, फरवरी 2 -- बागपत। बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। ठंड बढ़ने के साथ ही सोमवार सुबह जनपद घने कोहरे के आगोश में समाया रहा। सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। दिल्ली-शामली रेलमार्ग पर ट्रेनें भी देरी से चली। यात्रियों को ठंड में ठिठुरते हुए ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। ओस की बूंदें बारिश की तरह टपकती रहीं, जिसके चलते दुपहिया वाहन चालकों का हाल बेहाल रहा। अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शनिवार की रात बागपत में तेज हवा के साथ बारिश-ओलावृष्टि हुई थी जिससे ठंड बढ़ गई थी। सोमवार सुबह लोग सोकर उठे तो घना कोहरा छाया मिला। दृश्यता 30 मीटर से भी कम रही। सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। इस बीच ईपीई और दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे किनारे वाहन खड़े नजर आए। घने कोहरे के कारण दिल्ली-शामली रेलमार्ग की ट्रेनों का...