हाथरस, अप्रैल 10 -- हाथरस। एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार-गुरुवार की रात का अचानक मौसम ने करवट बदल ली। जिलेभर के पहले तेज आंधी चलीं और उसके बाद तेज हवाओं के साथ कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश के चलते पारा नीचे लुढ़क गया और मौसम ठंडा हो गया। मौसम में आए बदलाव ने लोगों का गर्मी के सितम से काफी राहत दी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते कई दिनों से गर्मी के तेवर काफी ज्यादा प्रचंड बने हुए थे। जैसे-जैसे अप्रैल का महीना आगे बढ़ता जा रहा था, वैसे-वैसे सूर्य देव के तेवर और ज्यादा तल्ख होते जा रहे थे। दिन में निकल रही तेज धूप और आसमान से बरसती आग ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। दिन में गर्मी के चलते लोग घरों से बाहर निकलने में भी बच रहे थे। जरुरी काम होने पर ही लोग गर्मी से निपटने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.