बागपत, फरवरी 1 -- बागपत। जिले भर में शनिवार की देररात मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली। रात्रि करीब 12 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बागपत और टटीरी में तो ओलावृष्टि भी हुई। जिससे सरसों फसल को मोटा नुकसान पहुंचा। वहीं, बारिश के बाद ठंड में इजाफा हो गया। आसमान में बादल छाए रहने के कारण चंद घंटे के लिए ही धूप निकली। वहीं बारिश के चलते मार्गों पर जलभराव और कीचड़ की समस्या बन गई, जिसके चलते लोगों को आवागमन के समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से चटकदार धूप निकल रही थी, जिसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया था। शनिवार की देररात मौसम ने एकाएक करवट बदली। आसमान बादलों से पट गया और देखते ही देखते तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। आसमानी बिजली की तेज गड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.