रांची, मार्च 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची और आसपास के इलाकों में गुरुवार की शाम से हो रही बारिश और ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान का आकलन करने का निर्देश उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने दिया है। उपायुक्त ने जिले के सभी अंचलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में फसलों के नुकसान का आकलन कर मुआवजा भुगतान के लिए कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने सभी अंचलों से नुकसान की रिपोर्ट अविलंब उपलब्ध कराने को कहा है। बता दें कि रांची और आसपास के इलाकों में गुरुवार की शाम से बारिश हो रही है। शुक्रवार की सुबह में कई इलाकों में भारी ओलावृष्टि हुई, जिसमें फसलों को नुकसान पहुंचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.