पिथौरागढ़, अप्रैल 10 -- पिथौरागढ़, हिन्दुस्तान टीम। सीमांत में गुरुवार और बीते दिन हुई बारिश और ओलावृष्टि से फलों और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। खासकर नींबू प्रजाति के फलों की बागवानी चौपट हो गई है। बारिश के साथ ओलावृष्टि से गंगोलीहाट, बेरीनाग में नींबू प्रजाति के फलों, सब्जी की पौध और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। इधर, बारिश से जंगलों में कई दिनों से सुलग रही आग बुझने से राहत भी मिली है। जिससे वन्यजीवों के साथ वन विभाग ने राहत महसूस की है। उधर, उच्च हिमालय से लगे इलाकों में बर्फबारी से पंचाचूली, राजरंभा, छिपलाकेदार के साथ मानसरोवर यात्रा मार्ग पर कई जगह हिमपात हुआ है। सीमांत में गुरुवार को सुबह से ही आसामान बादलों से घिरा रहा। आधे दिन बाद कई जगह गरज-चमक के साथ बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में जिला मुख्यालय में 17 मिमी बारिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.