लातेहार, दिसम्बर 24 -- बारियातू, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में बीते 20 दिनों से जंगली हाथियों का झुंड एवं बिछड़े हुए हाथी जमकर उत्पात मचा रहे है। बीते सोमवार की रात झुंड से बिछड़े 1 हाथी ने शिबला पंचायत के मकरा व झिरमतकोमा में कई घरों, चारदीवारी व फसल को क्षति ग्रस्त कर दिया। हाथी सबसे पहले मकरा पहुंच बरजु राम के घर को क्षतिग्रस्त करते हुए 7 क्विंटल धान चट कर गया। मकरा के हीरोहन राम के आलू की फसल, कैलाश उरांव की चारदीवारी, बाढ़ों उरांव के घर व आलू की फसल, बाबूलाल लोहरा के घर की खिड़की ग्रिल व धुमकुड़िया भवन के भी खिड़की को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी बगल के झिरमतकोमा गांव पहुंचा। जहां चुरामन गंझू के घर व मुकेश गंझू का धान व रामचन्द्र का आलू को पैरों से रौंद कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। उपरोक्त दोनों गांव के ग्रामीण रातभर हाथी के दशहत में रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.